जगसूँ कहा हमारा's image
1 min read

जगसूँ कहा हमारा

Dadu DayalDadu Dayal
0 Bookmarks 420 Reads0 Likes

जगसूँ कहा हमारा।
जब देख्या नूर तुम्हारा॥टेक॥

परम तेज घर मेरा।
सुख-सागर माहिं बसेरा॥१॥

झिलिमिलि अति आनंदा।
पाया परमानंदा॥२॥

जोति अपार अनंता।
खेलै फाग बसंता॥३॥

आदि अंत असथाना।
दादू सो पहिचाना॥४॥

 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts