
Share0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
" यह है हम सबका हिंदुस्तान "
यहाँ है हिन्दू मुसलमान
यहाँ का सरमाया ईमान
यहाँ देवों जैसे इंसान
यहाँ का जग पर है एहसान
यह है हम सबका हिंदुस्तान
यहाँ गंगा यमुना की धार
हिमालय पर्वत का सरदार
यहाँ का आला है किरदार
कि जिसको मानता है संसार
यहाँ बसते है बस इंसान
यह है हम सबका हिंदुस्तान
यहाँ है गीता और क़ुरआन
यहाँ के ग़ालिब और रसखान
यहाँ तहज़ीबों का मिलान
न जाने क्यों इसपर कुर्बान
यह है हम सबका हिंदुस्तान
- नवनीत कृष्ण
बिहार , नालंदा
No posts
No posts
No posts
No posts
Comments