वसंत का अभिनंदन
Basant ka Abhinandan's image
Poetry2 min read

वसंत का अभिनंदन Basant ka Abhinandan

KAVI MANOJ PRAVEENKAVI MANOJ PRAVEEN May 28, 2022
Share0 Bookmarks 48319 Reads2 Likes
वीणापाणि का है जन्मदिन 
हंस वाहिनी का है जन्मदिन
मिलकर हम सब मना रहे हैं 

सारे ऋतुओ में प्यारा मौसम
पुष्प दिल को लुभा रहे हैं 
मां भारती का है जन्मदिन 
खुशियां हम सब मना रहे हैं 

पुराने पत्ते भी गिर चुके हैं 
नवीन पल्लव भी आ रहे हैं 
पीली धानी ओढ़ा के चुनर
वसुंधरा को सजा रहे है
हंस वाहिनी का है जन्मदिन 
मिल के हम सब मना रहे हैं 

कोयल डालो पर कूकती है 
आमो पर बौर आ रहे हैं 
कलियां है सब खिलने वाली 
भंवरे यूं गुनगुना रहे हैं 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts