।। श्रीराम ।।'s image
Poetry1 min read

।। श्रीराम ।।

kavimay12345kavimay12345 April 11, 2022
Share0 Bookmarks 151 Reads1 Likes
राम राम राम राम राम सत्य है
राम नाम राम नाम राम अर्थ है

है वो भोर भाव विभोर के तरंग
किरण है वो जो रोज उगते सूरज के संग
तपन मे तप रही दोपहर मर्यादा के रंग
राम स्नेह राग के सम्पूर्ण है प्रसंग

राम राम राम राम राम प्रयत्न है
राम नाम राम नाम राम यत्न है

राम ज्ञान, ज्ञान के अहंकार पे विजय है
राम सहर्ष स्वीकार, सबरी के विनय है
राम धैर्य धीर के, विशाल हृदय है
राम, राम नाम मे अद्भुत से राम है

राम अपने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र है
राम नाम राम नाम राम सत्य है ........।।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts