“दर्द -ए- देश”'s image
Ink ItPoetry1 min read

“दर्द -ए- देश”

Dinesh GirirajDinesh Giriraj March 28, 2023
Share0 Bookmarks 22 Reads0 Likes

कुछ तो होंगे वो लोग, जिनमें ‘दर्द -ए- देश’ रहा होगा…

उस समय आखिर, ऐसा क्या हुआ होगा…

कुछ तो होंगे वो लोग, जिनमें ‘दर्द -ए- देश’ रहा होगा।

क्या हुआ था आखिर उस दिन ऐसा, 

जब “देश-विभाजन” हुआ होगा…

कुछ तो होंगे वो लोग, जिनमें ‘दर्द -ए- देश’ रहा होगा।

कोई तो बताएं हमें आखिर, वो ‘मंज़र’ क्या हुआ होगा…

कुछ तो होंगे वो लोग, जिनमें ‘दर्द -ए- देश’ रहा होगा।

बातें थी शायद वो कुछ ऐसी, जिनमें गहरा कोई ‘राज’ छिपा होगा…

कुछ तो होंगे वो लोग, जिनमें ‘दर्द -ए- देश’ रहा होगा।

चाहते हैं हम जानना, तब की हवाओं का ‘मिज़ाज’ कैसा हुआ होगा…

कुछ तो होंगे वो लोग, जिनमें ‘दर्द -ए- देश’ रहा होगा।

क्या था वो ‘आगाज़’… 

क्या था वो ‘अंज़ाम’…

आखिर किसी को तो पता होगा…

कुछ तो होंगे वो लोग, जिनमें ‘दर्द -ए- देश’ रहा होगा।

 

             

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts