निगाह-ए-नाज़ ने पर्दे उठाए हैं क्या क्या's image
2 min read

निगाह-ए-नाज़ ने पर्दे उठाए हैं क्या क्या

Firaq GorakhpuriFiraq Gorakhpuri
0 Bookmarks 213 Reads0 Likes

निगाह-ए-नाज़ ने पर्दे उठाए हैं क्या क्या

हिजाब अहल-ए-मोहब्बत को आए हैं क्या क्या

जहाँ में थी बस इक अफ़्वाह तेरे जल्वों की

चराग़-ए-दैर-ओ-हरम झिलमिलाए हैं क्या क्या

दो-चार बर्क़-ए-तजल्ली से रहने वालों ने

फ़रेब नर्म-निगाही के खाए हैं क्या क्या

दिलों पे करते हुए आज आती जाती चोट

तिरी निगाह ने पहलू बचाए हैं क्या क्या

निसार नर्गिस-ए-मय-गूँ कि आज पैमाने

लबों तक आए हुए थरथराए हैं क्या क्या

वो इक ज़रा सी झलक बर्क़-ए-कम-निगाही की

जिगर के ज़ख़्म-ए-निहाँ मुस्कुराए हैं क्या क्या

चराग़-ए-तूर जले आइना-दर-आईना

हिजाब बर्क़-ए-अदा ने उठाए हैं क्या क्या

ब-क़द्र-ए-ज़ौक़-ए-नज़र दीद-ए-हुस्न क्या हो मगर

निगाह-ए-शौक़ में जल्वे समाए हैं क्या क्या

कहीं चराग़ कहीं गुल कहीं दिल-ए-बर्बाद

ख़िराम-ए-नाज़ ने फ़ित्ने उठाए हैं क्या क्या

तग़ाफ़ुल और बढ़ा उस ग़ज़ाल-ए-रअना का

फ़ुसून-ए-ग़म ने भी जादू जगाए हैं क्या क्या

हज़ार फ़ित्ना-ए-बेदार ख़्वाब-ए-रंगीं में

चमन में ग़ुंचा-ए-गुल-रंग लाए हैं क्या क्या

तिरे ख़ुलूस-ए-निहाँ का तो आह क्या कहना

सुलूक उचटटे भी दिल में समाए हैं क्या क्या

नज़र बचा के तिरे इश्वा-हा-ए-पिन्हाँ ने

दिलों में दर्द-ए-मोहब्बत उठाए हैं क्या क्या

पयाम-ए-हुस्न पयाम-ए-जुनूँ पयाम-ए-फ़ना

तिरी निगह ने फ़साने सुनाए हैं क्या क्या

तमाम हुस्न के जल्वे तमाम महरूमी

भरम निगाह ने अपने गँवाए हैं क्या क्या

'फ़िराक़' राह-ए-वफ़ा में सुबुक-रवी तेरी

बड़े-बड़ों के क़दम डगमगाए हैं क्या क्या

 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts