सूना है सपने सच होते हैं's image
Love PoetryPoetry1 min read

सूना है सपने सच होते हैं

Shyam Nandan PandeyShyam Nandan Pandey January 29, 2023
Share0 Bookmarks 8 Reads0 Likes

हमने भी देखा एक सपना

शांति,प्रेम और सौहार्द का

पराये संग अपनों केे साथ का

कुछ पाकर,कुछ खोने का

चलो उसी पथ पर 

 चलते हैं,

सुना है सपने सच होते हैं...।


मन की तरंगे बढ़ने दो

मन पतंग सा उडने दो

पंख तेरे अब खुलने दो

भ्रम की दीवारें गिरने दो

नैनो में सपने पलने दो

सिंचित-पोषित

बीज अंकुरित होते हैं..,

सुना है ,सपने सच होते हैं


उम्मीद का सूरज उगने हेतु

अंधियारा मिटाने हेतु

उजियारा फैलाने हेतु

खुशियों के मोती चुनने हेतु

गहराई में ,

गोते लगाने पड़ते हैं

सुना है ,सपने सच होते है


बिन थके जो हम 

चलते रहें,

कर्तव्य् पथ पर जो

हम डटे रहें,

उत्साह और विस्वास से

हम भरे रहें..

तब जाके हम कर्मठ बनते है

सुना है,सपने सच होते हैं...।।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts