अब उम्र हुई तो पता चला कमाना क्या है's image
Ink ItPoetry1 min read

अब उम्र हुई तो पता चला कमाना क्या है

JyotiJyoti March 11, 2023
Share0 Bookmarks 58 Reads0 Likes

अब उम्र हुई तो पता चला कमाना क्या है

चार पैसे ना हो तो जमाना क्या है

जवानी के दो बोझ देखे तो समझ आया

खोया हुआ बचपना क्या है

अब उम्र हुई तो पता चला कमाना क्या

वो जो हर बात पे रो देते थे

यार दोस्तो से गम बाठ लेते थे

अब चार लोगो में बैठे तो समझ आया

दर्द छुपाना क्या है

अब उम्र हुई तो पता चला कमाना क्या है

वो जो बेखौफ से खर्चे थे

पापा से पैसों के लिए झगड़े थे

अब खुद की तनख्वा आई तो

समझ आया बचाना क्या है

अब उम्र हुई तो पता चला कमाना क्या है

घर से बहार निकले तो समझ आया

नकाब लगाना क्या है

जिंदगी का गणित सीखा तो समझ आया

दुनिया का हिसाब किताब क्या है

अब उम्र हुई तो पता चला कमाना क्या है


No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts