अच्छा लगता है's image
Share1 Bookmarks 4431 Reads2 Likes

अच्छा लगता है ❤️


नफा नुकसान चाहत का ओ *अनुभव* हम ना कुछ जानें।

हमें बस उस कली का मुस्कुराना अच्छा लगता है।।


कि जब खिड़की पे वो आए हवा का रुख बदल जाए।

झुकाकर के यूँ नजरों का उठाना अच्छा लगता है।।


लगाऐ आंख में काजल और होठों पर लिपस्टिक वो। 

तो उसका ये मिजाज-ए-कातिलाना अच्छा लगता है।।


जो लफ्जों से निकल कर के ह्रदय में यूँ ठहर जाएं।

हमें इस शायरी का वो तराना अच्छा लगता है।।


ये बंदिश लॉकडाउन की ये यू.पी. पुलिस के डंडे।

हमें बेफिक्र उसके शहर जाना अच्छा लगता है।।


@अनुभव_मिश्रा ✍️❤️

#Heartlyimaginations

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts