
Share0 Bookmarks 649 Reads3 Likes
जीवन तो निर्झर है चंचल इसका पानी है..
पवनवेग से बहते रहना ही इसकी कहानी है..
निर्झर में जीवन है गति है यौवन है जवानी है..
सपनों को पँख लगाकर उड़ान भरती जानी है..
घाटियों से बहते हुए रास्ते की बाधाएँ हटानी है..
पत्थरों से टकराकर दे जाता अपनी निशानी है..
प्रवाह साथ धारा से मिल नदी रूप अपनानी है..
मैदानों में पहुँच कर एक नई दुनिया सजानी है..
बाधाएँ सब पार कर ज़िंदगी ख़ूबसूरत बनानी है..
हमें भी बनना होगा निर्झर सा यही बात बतानी है..!!
#तुष्य
No posts
No posts
No posts
No posts
Comments