
Share0 Bookmarks 20 Reads0 Likes
धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद भगवती,
रोम-रोम करे पुकार धन्यवाद भगवती |
दिया साक्षात्कार, अंतर सुधार धन्यवाद भगवती,
बढ़ता ये वृक्ष, शक्ति संचार धन्यवाद भगवती |
सुन्दर परिवार, सुन्दर संसार धन्यवाद भगवती,
बहता ये प्रेम, गंगा की धार धन्यवाद भगवती |
जीवन के रंग, नई उमंग धन्यवाद भगवती,
मंद ही मंद बहती सुगंध धन्यवाद भगवती |
आशा ही आशा, छ़टती निराशा धन्यवाद भगवती,
बने देव दूत, मन की अभिलाषा धन्यवाद भगवती |
देकर सब ज्ञान, बनाया महान धन्यवाद भगवती,
तुम्हारा विधान, कृपा निधान धन्यवाद भगवती |
धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद भगवती,
रोम-रोम करे पुकार धन्यवाद भगवती |
~ अंकुर अग्रवाल
No posts
No posts
No posts
No posts
Comments