
Share1 Bookmarks 42 Reads0 Likes
आओ जी सुनाये देश की कहानी के गीत
कुछ कुर्बानी के गीत कुछ जवानी के गीत ।
राष्ट्र को मुक्त करने वाले बलिदानी के गीत
कुछ दीवानों के गीत कुछ दीवानी के गीत ।।
गीत वो जो समर्पण के उपन्यास है
वीरता के पराक्रम के शिलान्यास हैं ।
गीत मिट्टी के स्वाभिमान बचाने के गीत
वो गीत भारत को भारत बनाने के गीत ।
आओ सुनाये गुलामी की रवानी के गीत
कुछ कुर्बानी के गीत कुछ जवानी के गीत ।।1।।
राष्ट्र के गौरव अमर क्रान्ति के गीत को
भगत सिंह के मन की शान्ति की रीत को ।
आओ बिस्मिल अशफाक की कहानी सुने
चन्द्रशेखर सुभाष के तप की निशानी सुने ।
सुने अहिल्या बाई झाँसी की रानी के गीत
कुछ कुर्बानी के गीत कुछ जवानी के गीत ।।2।।
<
No posts
No posts
No posts
No posts
Comments